राधाष्टमी,राधा अष्टमी
यह व्रत हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार प्रतिवर्ष भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से 15 दिन बाद अष्टमी के ही दिन राधाष्टमी मनाई जाती है. राधाजी का जन्म उत्तर प्रदेश के बरसाना नामक स्थान पर हुआ था. बरसाना स्थान मथुरा से 50 किलोमीटर दूर है और गोवर्धन से 21 किलोमीटर दूर स्थित है. बरसाना पर्वत के ढलान वाले हिस्से में बसा हुआ है. जिस पर्वत पर यह स्थित है उस पर्वत को ब्रह्मा पर्वत के नाम से जाना जाता है.

Comments
Post a Comment