सावन शिवरात्रि
सावन शिवरात्रि सम्पूर्ण श्रावणमाह में शिव - शक्ति पृथ्वी पर ही निवास करते हैं इसलिए भी देव - दनुज , नाग , यक्ष , गंधर्व , किन्नर , शिवगण , शिव भक्त आदि ' शिवः अभिषेक प्रियः , श्रावणे पूजयेत शिवम् ' आदि - आदि सूक्तिओं के संकेत से भगवान् रूद्र की आराधना एवं अभिषेक करते हैं। इस माह के आरम्भ होते ही शिवभक्त कांवडि़ये हरिद्वार , ऋषिकेश और गोमुख,नीलकंठ से गंगाजल भरकर कांवड़ उठाए अपने - अपने घर को लौटते हैं। मार्ग में इन शिवभक्तों द्वारा ॐ नमः शिवाय , बोल बम , ' बम - बम भोले ' आदि के उद्घोष से पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है। Read more »